फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी पर सुरंग मिलने की खबर से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाटी मेरु में बीएसएफ चौकी के नजदीक सुरंग की खबर से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार गुरनाम पोस्ट के नजदीक खेतों में सुरंग नुमा गड्ढा देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल पर जाकर पड़ताल शुरू कर दी, जांच में सामने आया कि खेतों में मामूली गड्ढा है और यहां किसी तरह की सुरंग मिलने की बात पूरी तरह से झूठी है। हालांकि किसी भी अधिकारी ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है फिर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। बता दें की जनवरी 2021 में इसी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से खोदी गई सुरंग का पर्दाफाश हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें