फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रक चालक गिरफ्तार, 15 मवेशियों को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड़ में पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए एक ट्रक से 15 मवेशियों को मुक्त करवाया। चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी आशीष शर्मा अपनी टीम के साथ नाके पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें से 15 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत चालक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद शफी के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाम तक चालक से इस बारे में पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें