हीरानगर। दयाला चक बिलावर रोड पर सल्लन के नजदीक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की सहायता से यातायात पुलिस ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल बाइक चालक की पहचान राम मूर्ति निवासी प्रंगोली के रूप में हुई है। घटना के बाद डीटीआई कठुआ की टीम ने घायल व्यक्ति को मौके से सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।