संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपी चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बलबीर सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी करड़ो कठुआ ने लखनपुर थाना में बसोहली मोड़ स्थित खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे पुछताछ की गई। जिसके बाद आरोपी चोरों की निशानदेही पर से चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान बाग हुसैन पुत्र जहूर अहमद निवासी कल्याणपुर कठुआ और शरीफ पुत्र लियाकत अली निवासी नरोट जैमल सिंह पठानकोट के रूप में हुई है।