रामकोट। ऑपरेशन सिंदूर के सफलतापूर्वक आयोजन और भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य व पराक्रम के सम्मान के लिए शुक्रवार को तिरंगा शौर्य रैली का आयोजन किया गया। पदयात्रा के रूप में निकली रैली रामकोट चौक से सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और 10 नगरोटा गुजरू चौक पर समाप्त हुई। करीब पांच किलोमीटर इस पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे उठाकर भाग लिया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के अदम्य साहस से पाकिस्तान को मिली पराजय से लोगों को अवगत करवाया गया। संवाद