फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे उगी झाड़ियां दे रही हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 को जोड़ने वाली सड़क के किनारे इन दिनों कई स्थानों पर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां हादसों को न्योता दे रही हैं। वार्ड 4 और 5 के निवासी महेंद्र कुमार, रोहित शर्मा और जीवन शर्मा ने बताया कि लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क के किनारे ज्यादातर स्थानों पर इन दिनों झाड़ियां उगी हुई है, जिसके कारण विपरीत दिशा से आने वाले वाहन का पता नहीं चल पाता। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

मिनी बस चालक राकेश कुमार ने बताया कि सड़क के तिखे मोड़ों पर सड़क किनारे झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे सड़क बहुत संकरी हो गई है। ऐसे में दूसरी ओर से आने वाले वाहन को रास्ता देना भी मुश्किल हो गया है। टिप्पर चालक मोहन सिंह ने कहा कि इस संबंध में कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने यह भी बताया कि नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 से होकर गुजरने वाली सड़क किशनपुर पंचायत के वार्ड 7 को भी अपने साथ जोड़ती है और हर दिन सड़क पर कई वाहन चलते हैं। ऐसे में आमने-सामने से वाहनों के आ जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 को जोड़ने वाली सड़क किनारे उगी झाड़ियों की साफ सफाई की जाए, जिससे सड़क पर वाहन चलाने वाले चालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें