फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोगों ने डंडों और रस्सियों से बांधकर खराब ट्रांसफार्मर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। घनुई धार इलाके में चार दिन बाद भी बिजली विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला। इस पर मजबूर होकर लोगों ने खुद डंडों और रस्सियों के सहारे ट्रांसफार्मर को पगडंडी मार्ग से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। अब विभाग से इस ट्रांसफार्मर को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहम्मद शरीफ, परवेज अहमद, मंजूर अहमद आदि ने बताया कि हमारे इलाके में आज तक पक्की सड़क सुविधा लोगों को नहीं मिल पाई है। लोगों के बीमार होने की सूरत में भी उन्हें उपचार के लिए पालकी में डालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसे ही करीब चार दिन बिजली न होने की सूरत में लोगों को यहां रात के अंधेरे में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मजबूरन लोगों ने खराब ट्रांसफार्मर को डंडों और रस्सियों से बांधकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया और विभाग से इस खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने की मांग भी की। बिजली विभाग के फोरमेन विजय ने बताया कि विभाग के पास ट्रांसफार्मर को उठाने के लिए किसी भी तरह का लेबर फंड नहीं आता है। खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कार्रवाई की जा रही है। यहां नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें