फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी कस्बा में वार्ड नंबर 6 में व्याप्त कम वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया है। रविवार को म्यूनिसिपल कमेटी नगर के चेयरमैन अनिल सिंह अंडोत्रा ने वार्ड के लिए अलग से लगाए गए 100 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। इस मौके पर अंडोत्रा ने कहा कि पिछले काफी समय से वार्ड में रहने वाले लोग कम वोल्टेज की समस्या से परेशान थे, जिसकी वह बार-बार शिकायत करते थे। इसी को देखते हुए उन्होंने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ड के लिए अलग ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की मांग की थी, जो अब पूरी हो गई। इससे पुराने ट्रांसफॉर्मर पक लोड कम होगा और लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें