फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कटड़ा-कालका एक्सप्रेस, शालीमार और जम्मू मेल, 16 मई तक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का दिल्ली-कटड़ा रेल सेक्शन पर भारी असर पड़ रहा है। इस रूट पर चलने वाली लगभग सभी ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित है। इसको देखते हुए रेलवे ने जम्मू मेल, शालीमार और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कालका एक्सप्रेस को 16 मई तक रद्द कर दिया है। वहीं, मंगलवार को भी कई ट्रेनें देरी से जम्मू पहुंचीं हैं। ट्रेनों को डायवर्ट कर गंतव्य की ओर भेजना पड़ा। फिरोजपुर रेल डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जम्मू मेल, शालीमार एक्सप्रेस को 16 मई और कटड़ा-कालका एक्सप्रेस को 15 मई तक रद्द रखने के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, पूजा सुपरफास्ट, राजधानी एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति, स्वराज एक्सप्रेस और मालवा सुपरफास्ट, सियालदाह एक्सप्रेस को तय रूट की बजाय वैकल्पिक रास्तों से गंतव्य की ओर भेजा गया, जिससे ट्रेनें देरी से जम्मू पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें