फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न पहनने वालों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
कॉलेज रोड पर यातायात नियम का पालन न करने वाले वाहन चालकों का चालान काटते ट्रैफिक पुलिसकर्मी, संवा - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर लगभग 50 दुपहिया वाहनों के चालान काटे। कार्रवाई के संबंध में डीटीआई वीरेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस शहर में यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन, आम लोग अब भी न तो अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं, और न उन्हें और अन्य लोगों की परेशानी से कोई लेना-देना है। जिसके कारण पुलिस को बार-बार कार्रवाई करनी पड़ती है। मात्र एक दिन की कार्रवाई में ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेेट न लगाने वाले 50 दुपहिया वाहनों का चालान करते हुए उनसे 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें