फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर 27 वाहनों का चालान, 15 हजार वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। विभाग के कर्मचारियों के साथ जिला के लिंक मार्गों और हाइवे पर लगाए गए नाकों के दौरान उन्होंने 80 यात्री वाहनों की जांच की। इस दौरान 27 ऐसे वाहनों को चिह्नित किया गया जो कि यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे थे। इन पर सभी वाहन पर मोटर व्हीकल एक्ट तहत कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये जुर्माना किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि उनका उद्देश्य जिला में सड़क यातायात को सुरक्षित बनाना है। ऐसे में सभी वाहन चालकों को सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना अनिवार्य है। अगर कोई भी इसे तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें