राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान आठ वाहन चालकों के चालान काटे, जबकि तीन बाइक जब्त की। तरनाह नाला पुल के नजदीक चड़वाल पुलिस चौकी प्रभारी अरुण सलाथिया ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की। उन्होंने बिना दस्तावेज, हेलमेट और ओवरलोड वाहन चालकों के चालान काटे। तीन बाइक सीज भी किए। इससे पहले बुधवार को हीरानगर में एसएचओ ने 44 चालान काटे थे, जबकि 29 बाइक जब्त किए थे।