नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटती यातायात विभाग की टीम। अमर उजाला
- फोटो : KATHUA
कठुआ। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक विभाग की कार्रवाई जारी है। वीरवार को विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों में विभाग की टीम ने ट्रैफिक उल्लंघन करने पर 60 वाहनों चालान और तीन वाहन जब्त किए। डीटीआई घनश्याम सिंह ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एसपी ट्रैफिक मोहन लाल कैैथ के दिशानिर्देश और डीएसपी बिहारी लाल के मार्ग दर्शन में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक कानून के उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।