फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन : भीड़ के चलते बाजारों में रेंग रहे वाहन, मुखर्जी चौक में पार्किंग व्यवस्था बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। त्योहारी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। रविवार को अवकाश के दिन भी मुख्य बाजार सहित मुखर्जी चौक, कोर्ट रोड चौक, जराई चौक और शहीदी चौक में वाहन चलने के बजाय रेंगते नजर आए।
शाम ढलते-ढलते यातायात की समस्या ने विकराल रूप ले लिया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाल ही में संपन्न हुए विजयादशमी महोत्सव पर ट्रैफिक डायवर्जन के बावजूद शहर में यातायात सुचारू नहीं हो पाया। शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर बनी ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदार अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई पहल दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

सुबह से ही मुखर्जी चौक और मुख्य बाजार की मुख्य गलियों पर अतिक्रमण शुरू हो गया। देर शाम तक यही स्थिति रही। न तो नगर परिषद और न ही प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान दिया जा रहा है। मुखर्जी चौक और कोर्ट रोड स्थित गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पर दिन भर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण ने यातायात को पूरी तरह जकड़े रखा। ऐसा ही हाल शहर की विभिन्न मार्केट में भी देखने को मिला। यहां पर अतिक्रमण का ही बोल बाला रहा। दुकानदारों द्वारा किए जाने वाले अतिक्रमण के चलते गलियों की ज्यादातर जगह कम हो गई है जिसके चलते इन गलियों से निकलने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अवकाश के दिन शहर के खुला रहने की सूचना मिलने के बाद करवाचौथ की खरीदारी करने पहुंची मंजू देवी ने बताया कि दुकानदारों की ओर से कई गई बेतहाशा अतिक्रमण के कारण शहर की गलियों ने बाहर निकलना मुश्किल काम हो गया है। अपने परिवार सहित बाजार में पहुंचे मनोज कुमार और प्रदीप शर्मा ने बताया कि आए दिन नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई जाती है, लेकिन जब से त्योहारी सीजन शुरू हुआ है, अतिक्रमण को लेकर न नगर परिषद के अधिकारी दिखाई दे रहे हैं और न ही व्यस्त चौक पर ट्रैफिक पुलिस दिख रही है।
शहर के मुखर्जी चौक स्थित बेतरतीब लगे वाहनों की पार्किंग के चलते लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। हालांकि त्योहारी सीजन में प्रशासन को व्यस्त चौक-चोराहों पर ज्यादा सक्रियता दिखानी चाहिए थी, ताकि यातायात की व्यवस्था बनी रहे। लेकिन शायद रविवार के अवकाश के चलते नगर परिषद और पुलिसकर्मी भी अवकाश पर रहे और शहर को उसके हाल पर छोड़ दिया। इससे दिन भर लोगों को दो-चार होना पड़ा। लगभग यही हाल शहर के अन्य चौकों पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन


कोट-
शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जितने जवानों की जरूरत होती है, उतने ट्रैफिक पुलिस कर्मी उपलब्ध हैं लेकिन आज पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बंद के चलते सारी नफरी को राजमार्ग पर तैनात किया गया था जिसके चलते शहर में यातायात कुछ हद तक प्रभावित रहा है, जिसे कल से फिर सुचारू बना दिया जाएगा।


पवन सिंह, डीटीआई कठुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें