फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने एक वर्षीय बच्चे को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राजबाग थाना क्षेत्र के गांव चंदवा में एक ट्रैक्टर ने एक साल के बच्चे को रौंद दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

चंदवा गांव के पास निर्माण कार्य चल रहा है। अपनी पत्नी के साथ काम कर रहे प्रवासी मजदूर दिनेश कुमार ने कार्य स्थल के नजदीक अपने एक साल के बेटे राजकुमार को सुलाया था। तभी निर्माण कार्य की सामग्री लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। घायल अवस्था में बच्चे को कठुआ जीएमसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें