संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में अवैध खनन और छोटे खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ़ जारी अभियान के तहत मंगलवार को पुंछ पुलिस ने अजोट और पुंछ नगर के आस पास के क्षेत्रों में विशेष नाके लगाए। इस बिना वैध अनुमति के अवैध खनन से निकाली गई रेत और बजरी ले जा रही छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही ज़ब्त कर खनन विभाग को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।