फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल के बंद घर में घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब हटली चौकी के अधीन पड़ते चक राम सिंह क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी में चोरों ने सेवानिवृत्त कर्नल प्यारा लाल चौधरी के बंद घर को निशाना बनाया। चोर यहां से क्या ले गए, इसका आंकलन जारी है। बताया जा रहा है कि घर में जेवरात और कीमती सामान था। साथ ही 9एमएम की पिस्टल और 25 कारतूस भी पुलिस टीम को नहीं मिल रहे हैं। कर्नल के शहीद बेटे कैप्टन सुनील चौधरी के सामान को भी खंगाला गया है। चोरी कब हुई, इसका भी कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। सेवानिवृत्त कर्नल प्यारा लाल वर्तमान में जम्मू में रह रहे हैं और अखनूर में अपना मकान बना रहे हैं। अभी 10 दिन पहले ही वह यहां से गए हैं। 10 दिन से घर में कोई नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। 10 दिन से घर बंद है। हफ्ते में एक दफा सफाई के लिए आने वाली महिला जब रविवार सुबह घर पहुंची तो स्टोर का दरवाजा खुला देखा। कमरों के ताले टूटे थे। भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद महिला ने साथ ही सटे हुए घर में रहे रहे कर्नल प्यारा लाल चौधरी के भाई तारा चंद को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सबूत जुटाए जा रहे हैं। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिवार वैष्णो देवी से घर के लिए रवाना हो चुका था।
सेवानिवृत्त कर्नल प्यारा लाल चौधरी ने बताया कि वह अखनूर में नया घर बना रहे हैं और वर्तमान में किराए पर जम्मू में रह रहे हैं। रविवार तड़के माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि घर में जेवरात से लेकर अन्य कीमती सामान है। यहां तक कि 9 एमएम की पिस्टल और 25 कारतूस भी पुलिस को नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर लौटकर असल नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।
विज्ञापन

हटली चौकी प्रभारी संदीप चाढ़क ने कहा कि मामले की जांच जारी है। घर से चोर क्या ले गए, इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। मकान मालिकों के घर लौटने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें