फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घर से सोने, चांदी के गहने और नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बरनोटी के मेरथ में चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगाकर दस हजार नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर लिया। दिनदहाड़े हुई चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
मेरथ के वार्ड सात निवासी जनक राज ने बताया कि वो बुधवार दोपहर दो से ढाई बजे के बीच घर को ताला लगाकर कठुआ के लिए निकले थे। कालीबड़ी में उन्हें अपने रिश्तेदार का पता लेना था जो बीमार चल रहे थे। शाम के समय जब वे घर पहुंचे तो पाया कि बाहर का दरवाजा खुला हुआ था। पहले उन्हें लगा कि गलती से दरवाजा खुला छूट गया होगा लेकिन भीतर के दरवाजे पर नजर पड़ी तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनक राज ने बताया कि यहां उन्होंने दो ताले लगाए थे जो टूटे पड़े थे। वहीं घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और जांच की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदात से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत बढ़ जाती है। पुलिस को जल्द से जल्द चोरों का पता लगाना चाहिए। जनक राज ने बताया कि चोरों ने सोने और चांदी के गहनों के अलावा दस हजार की नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें