रामकोट। थडाकलवाल निवासी 36 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र रमेश चंदर ने बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लेकर भागे। उप जिला अस्पताल बिलावर में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।