कठुआ। पुलिस ने लोड कैरियर वाहन चोरी के मामले में वीरवार को आरोपी को दबोच कर वाहन जब्त कर लिया। थाना प्रभारी संदीप चिब ने बताया कि मंगलवार को लोड कैरियर की चोरी हुई थी। आरोपी वाहन को पंजाब में लेकर जाने की फिराक था। इस बीच पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान वीरू लखोत्रा (लब्बू) पुत्र प्रीतम चंद निवासी कुलियां बडाला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।