हीरानगर। सीमावर्ती गांव पंजगराईं में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार नामक व्यक्ति कि घर में अचानक हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते ही उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। संवाद