फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिलावर में सॉल़िड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की इमारत के पास प्रदर्शन करते नगर कमेटी के वार्ड 4 और - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी बिलावर के वार्ड 4 और 5 के सैकड़ों लोगों ने बुधवार को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की नवनिर्मित इमारत के पास एकत्रित होकर नगर कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेता संजीत शर्मा के नेतृत्व में कई प्रदर्शनकारी एकत्रित हो गए और नगर कमेटी बिलावर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लोगों को विश्वास में ना लेकर यह प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है, जो उन्हें कतई मंजूर नहीं है। नगर कमेटी के चेयरमैन और अन्य कई लोगों की मिलीभगत से एनओसी जारी कर दी गई और प्रोजेक्ट की इमारत नगर कमेटी के वार्ड चार और पांच से कुछ ही मीटर की दूरी पर बनाई जा रही है। प्रदर्शनकारियों महिलाओं ने कहा के नगर कमेटी की ओर से लोगों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने रोष रैली निकाली और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के प्रांगण में इकट्ठे हो गए। प्रशासन को जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया गया। उन्होंने कहा कि नगर कमेटी के संबंधित वार्डों के पार्षद और चेयरमैन बैठक करें और समस्या का समाधान करने के लिए आपस में विचार-विमर्श करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि फिलहाल कुछ दिनों के लिए नवनिर्मित इमारत का आगे का काम शुरू नहीं किया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और अपने घरों की तरफ लौट गए। प्रदर्शनकारियों में सुभाष शर्मा, जुल्फी राम, जीवन शर्मा, रॉकी, प्रवीण ,संदीप , रिंकू, नीटु सहित दर्जनों महिलाएं कई छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें