फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने वाले भक्तों का आंकड़ा हुआ 246

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए गत 16 अप्रैल से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया में भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शहर की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुरू हुए भक्तों के पंजीकरण का सिलसिला लगातार जारी है। जहां तीन दिनों में 246 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। सोमवार को यात्रा के पंजीकरण करवाने वाले भक्तों में उत्साह देखने को मिला। बैंक की शाखा में 11 भक्तों ने यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवाया। जिसमें 8 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल रही। इसके साथ ही यात्रा के लिए कठुआ स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से अपना पंजीकरण करवाने वाले भक्तों का आंकडा 246 हो गया है। बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष जम्वाल ने बताया कि लोगों के इस उत्साह को देखते हुए बैंक ने भी एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की है। जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों को पंजीकरण करवाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें