फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी से बाड़ी पहुंची तीन दिवसीय चंडी माता यात्रा

Wed, 18 Jun 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी बाड़ी ​स्थित माता के भवन की ओर प्रस्थान करती चंडी माता की पवित्र छड़ी यात्रा।
विज्ञापन
बनी। शिवधाम कोटली शाह दोला आरएसपुरा से चल कर बनी पहुंची चंडी माता की भव्य पवित्र छड़ी यात्रा रात्रि विश्राम के बाद बाड़ी स्थित चंडी माता के भवन की ओर प्रस्थान कर गई। इस दौरान यात्रा में शामिल भक्तों ने माता के भवन पहुंचकर वहां विशेष पूजा-अर्चना, भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालु हाेशियार सिंह ने बताया कि वार्षिक यात्रा के इस कार्यक्रम में अब रात को महामाई का जागरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष वह लोग चंडी माता की यात्रा में भाग लेते हैं। यह हमारे लिए आस्था का विषय है। माता का आशीर्वाद हमें शक्ति और सुख-शांति प्रदान करता है। स्थानीय प्रशासन और धार्मिक समितियों ने इस तीन दिवसीय यात्रा में सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी गई है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें