कारगिल शहीद पवन कुमार के परिजनों को सम्मानित करते सेना के जवान । स्रोत : जागरूक पाठक
कठुआ। भारतीय सेना की वर्तमान में कारगिल में तैनात आठवीं माउंटेन डिवीज़न के जवानों ने शहीद पवन कुमार के घर में आकर उनके परिवार को सम्मानित किया है। शहीद पवन कुमार कारगिल युद्ध के दौरान 9 जून 1999 को वीरगति प्राप्त की थी। मंगलवार को भारतीय सेना ने शहीद के घर पहुंच कर उनकी पत्नी रीता कुमार और विनीत सिंह को स्मृति चिन्ह सहित एक फोटो और प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया है। शहीद परिवार को परिवार वर्तमान में शहर के बस स्टैड के पास रहा रहा है। इस मौके पर भारतीय सेना के जवानों ने शहीद परिवार को सरकार की ओर से मिला पेट्रोल पंप का भी दौरा किया और उनके परिवार वालों को विस्तार से उनकी वीरगति की गाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि शहीद पवन कुमार ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर डट कर दुश्मनों का मुकाबला करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। मौके पर उपस्थित शहीद पवन कुमार के बेटे विनीत सिंह की अपने पिता की बहादुरी की गाथा सुनकर उनकी आंखें नम हो गई। विनीत सिंह ने बताया कि उसे अपने शहीद पिता के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है।