फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कारगिल युद्ध के शहीदों पवन कुमार के परिवार को किया सम्मानित

Thu, 03 Jul 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कारगिल शहीद पवन कुमार के परिजनों को सम्मानित करते सेना के जवान । स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय सेना की वर्तमान में कारगिल में तैनात आठवीं माउंटेन डिवीज़न के जवानों ने शहीद पवन कुमार के घर में आकर उनके परिवार को सम्मानित किया है। शहीद पवन कुमार कारगिल युद्ध के दौरान 9 जून 1999 को वीरगति प्राप्त की थी। मंगलवार को भारतीय सेना ने शहीद के घर पहुंच कर उनकी पत्नी रीता कुमार और विनीत सिंह को स्मृति चिन्ह सहित एक फोटो और प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया है। शहीद परिवार को परिवार वर्तमान में शहर के बस स्टैड के पास रहा रहा है। इस मौके पर भारतीय सेना के जवानों ने शहीद परिवार को सरकार की ओर से मिला पेट्रोल पंप का भी दौरा किया और उनके परिवार वालों को विस्तार से उनकी वीरगति की गाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि शहीद पवन कुमार ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर डट कर दुश्मनों का मुकाबला करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। मौके पर उपस्थित शहीद पवन कुमार के बेटे विनीत सिंह की अपने पिता की बहादुरी की गाथा सुनकर उनकी आंखें नम हो गई। विनीत सिंह ने बताया कि उसे अपने शहीद पिता के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें