फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: थाना दिवस पर नशे का कारोबार और मवेशी तस्करी के मुद्दे उठे

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती पंचायत छन्न लाल दीन में वीरवार को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉर्डर डीएसपी धीरज कटोच मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। इसमें नशे का कारोबार और मवेशी तस्करी के मुद्दे उठाए गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में नशे का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और समुदाय विशेष के लोगों के मवेशी लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों ने कहा कि नजदीकी पुलिस चौकी पर जवानों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए ताकि इलाके में नशा और पशु तस्करी करने वालों पर खौफ बन सके। उन्होंने कहा कि रात के समय समुदाय विशेष के लोग लोगों के खेतों से मवेशियों को गुजरते हैं, जिसकी वजह से खेतों में लगी गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। अगर लोग इन्हें रोकते हैं तो की हाथापाई तक पर उतर आते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर रेत, बजरी और मिट्टी लेकर चलने वाले बड़े-बड़े ट्राले बिना तिरपाल और ओवर स्पीड में चलते हैं। इनकी वजह से कई सड़क भी टूट चुकी हैं, इसलिए बेहतर होगा कि पुलिस इनका रूट तय करें और लापरवाही पर रखने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने कुंदे चक में देसी शराब के कारोबार का मुद्दा भी उठाया। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नजदीकी चौकी पर जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसी दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संपर्क मार्गों पर ओवर स्पीड और बिना ट्रिपल चलने वाले डंपर और ट्रालों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसके बाद पुलिस की ओर से सीमावर्ती गांव चकड़ा में भी आम लोगों से बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें