फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अपह्त नाबालिग को कठुआ पुलिस ने मथुरा से किया बरामद

Sun, 09 Jul 2023 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ पुलिस ने रामबाग थाना क्षेत्र से अपह्त नाबालिग लड़की को उत्तर प्रदेश के मथुरा से बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के युवक को काबू किया है। जानकारी के मुताबिक रामबाग थाना क्षेत्र के अधीन आते गांव के रहने वाले व्यक्ति ने रामबाग थाना में 4 जुलाई को लिखित शिकायत दी थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सुबह से लापता है। जिसके बाद एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल के निर्देश पर रामबाग थाना प्रभारी तारिक अहमद ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से अपह्त नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी युवक दिल्ली के सराय रोहिला निवासी 19 वर्षीय पुनीत कुमार को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें