कठुआ। बनी–बसोहली मार्ग पर सुखा नाला भूंड़ के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में लदमा बनी के रहने वाले शिक्षक सुरिंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार दोपहर हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को नज़दीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिंदरैली अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। लोगों के अनुसार नियंत्रण खोने से हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद