बसोहली क पलाख गांव में स्वच्छता अभियान चलाते नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवक, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बसोहली। नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक बसोहली के स्वयंसेवक आशीष शर्मा के नेतृत्व में पंचायत पलाख में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान यूथ क्लब के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाने की अपील की। साथ ही उन्होंने हर सप्ताह के अंतिम दिनों में सफाई करने का बीड़ा उठाया। इस दौरान सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र दिए गए। संवाद