फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल पुरथु में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
बसोहली के पर्यटन स्थल पुरथू में सफाई अभियान चलाते नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। नेहरू युवा केंद्र बसोहली के स्वयंसेवक आशीष शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत पलाही के पर्यटन स्थल पुरथु में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने पुरथु के मैदान से प्लास्टिक, शीशे की बोतलों, पॉलीथिन, आदि को मैदान से उठाकर कूड़ेदान में डाला। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक और पॉलीथिन से बनी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग तो प्लास्टिक को रंजीत सागर झील में फेंक देते हैं, जो पानी में जमा हो जाती है। ऐसा बिल्कुल न करें। इस दौरान लोगों को स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें