बसोहली के झेंखर गांव में सफाई अभियान चलाते नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बसोहली। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक आशीष शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत झेंखर में क्लीन इंडिया मिशन के तहत बावलियों और झाड़ियों की सफाई की गई। इस दौरान स्थानीय सरपंच, शिवा यूथ क्लब के स्वयंसेवक, आदि उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश देकर कचरा खुले में न रखने की अपील की। इस दौरान गंदगी से फैलने वाली बीमारियों और स्वच्छता के फायदों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों ने शिव मंदिर और प्राकृतिक बावलियों की सफाई की। वक्ताओं ने कहा कि बावलियों का रखरखाव करना सबका कर्तव्य है। इन प्राकृतिक जल स्त्रोतों से मिला पानी गुणकारी होता है। संवाद