फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध अवस्था में निगला जहरीला पदार्थ

Sun, 18 May 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर थाना क्षेत्र के डाबी गांव में एक 62 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया है। शनिवार को हुई इस घटना के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देख परिजनों ने उसे हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। महिला की पहचान दर्शना देवी पत्नी बलबीर चंद निवासी डाबी के रूप में हुई है। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन महिला की हालत डॉक्टरों ने फिलहाल नाजुक बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें