कठुआ। जिले में अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पहली घटना हाइवे से सटे गांव बग्याल में हुई। एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में ही संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, दूसरा मामला नगरी में सामने आया है, जहां 26 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की। बुधवार की सुबह बग्याल गांव में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी कठुआ पहुंचाया। वहीं, देर शाम नगरी में हुई घटना के बाद भी पुलिस ने पेड़ के साथ लटके शव के उतारकर जीएमसी कठुआ पहुंचाया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद