कठुआ। नशा मुक्त अभियान के तहत युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से मढ़ीन शिक्षा जोन में मैराथन हुआ। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार के मार्गदर्शन में हाईस्कूल राजबाग में शुरू होने वाली मैराथन के शुभारंभ से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दोहराया। इसके बाद शुरू हुई मैराथन में करीब 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस दौरान विद्यार्थियों को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का प्रभावी माध्यम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। संवाद