फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सीखा आसन और प्राणायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पतंजलि योग समिति बिलावर की ओर से विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को योग शिविरों का आयोजन किया गया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गूड़ा कल्याण में पतंजलि योग समिति के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने विद्यार्थियों को योग करना सिखाया और प्राणायाम के लाभों के बारे में जानकारी दी। उधर बिलावर शिक्षा जोन के अधीन आने वाले मिडिल स्कूल बाथरी में पतंजलि योग समिति की ओर से योग शिविर लगाया गया, जिसमें योग शिक्षक राकेश कुमार ने स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल में तैनात स्टाफ को योग अभ्यास कराया और हर दिन थोड़ा समय निकालकर योगाभ्यास करने की सलाह विद्यार्थियों और स्टाफ को दी। प्रभारी ने बताया कि योग समिति का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है योग करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर स्कूलों में तैनात स्टाफ और स्कूल में पढ़ाई करने वाले कई विद्यार्थी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी लोगों को योगाभ्यास के प्रति जागरूक करने के लिए योग समिति की ओर से शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें