फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नुक्कड़ नाटक से युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस कठुआ ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ के सहयोग से कराया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला पुलिस कठुआ ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ के सहयोग से नशे से दूर रहें विषय पर नुक्कड़ नाटक करवाया। कार्यक्रम सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कराया गया। इसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

टाक से बताया गया कि यह बुराई युवाओं को सबसे अधिक प्रभावित कर रही है। ऐसे में जागरूकता अभियान समय की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण नाटक मंडली की प्रस्तुति रही। नशे के खतरों को दर्शाने वाली उनकी प्रस्तुति ने छात्रों और शिक्षकों के मन को गहराई से छू लिया। इस अवसर पर एसपी राहुल चाढ़क, डीएसपी मुख्यालय रवींद्र सिंह और एसएचओ कठुआ उपस्थित रहे। एसपी ने युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस पहल को छात्र जागरूकता को सकारात्मक दिशा में मोड़ने की एक प्रभावी कोशिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें