फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद स्थापित हुई पवनपुत्र की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 10 स्थित शिव शंकर महादेव मंदिर में स्थानीय भक्तों द्वारा ज्ञान और बल के दायक पवन पुत्र हनुमान की नई प्रतिमा का स्थापना का संकल्प पूर्ण हो गया है। मंगलवार को पुरोहितों द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चारण के बीच भगवान की नई प्रतिमा स्थापना की गई। इसमें स्थानीय भक्तों के अलावा शहर के विभिन्न भागों से आए श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक राजन बजरंगी ने बताया कि मंदिर में पिछले 3 दिनों से जारी पूजा अर्चना के बाद आज महाबली हनुमान की प्रतिमा की स्थापना की गई है। जिसके लिए स्थानीय भक्त बधाई के पात्र हैं। जिन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार को इस क्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजित किया जाएगा। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पठानिया ने धर्म और संस्कृति के को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रयास से और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वह ऐसे बेहतर काम के लिए प्रेरित होगे। इस मौके पर भाजपा नेता टीआर भगत, रमेश भारती, संजय कुमार के अलावा स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें