फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भैया गांव की सुमेधा ने शतरंज में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। केंद्रीय विद्यालय हीरानगर की विद्यार्थी सुमेधा शर्मा पुत्री रमन कुमार शर्मा निवासी भैया गांव ने जम्मू के केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14 शतरंज स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


जम्मू में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुमेधा ने अपने शानदार खेल से पहला स्थान प्राप्त किया। वीरवार को इसकी जानकारी जब उनके परिवार को मिली तो उन्होंने गांव के लोगों को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

सुमेधा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया और कहा कि उन्होंने हमेशा ही उन्हें खेलों की ओर प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चेस स्पर्धा में ओलंपिक मेडल जीतना है। सुमेधा की इस सफलता पर केंद्रीय विद्यालय हीरानगर के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें