संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। तहसील रामकोट की पंचायत काह में 14 जून को दंगल कराया जाएगा। छिंज मेले में जम्मू-कश्मीर सहित दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि से नामी पहलवान शामिल होंगे। दंगल कमेटी के सदस्य पूर्व सरपंच दिनेश खजूरिया ने बताया कि मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन की भी पूरी मदद ली जाएगी। दंगल को लेकर दर्शकों के उत्साह को देखते हुए इस बार कमेटी इंतजामों को और बेहतर बनाने का प्रयास करेगी। रेफरी उत्तम सिंह ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए बिजली, पानी और सुरक्षा का इंतजाम करना पहली प्राथमिकता होगा। इसके लिए प्रशासनिक इंतजाम को और ज्यादा बढ़ाए जाने के लिए हर विभागों से संपर्क किया जाएगा।