फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर प्रीमियर लीग में आज खेले जाएंगे दो सेमीफाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

आयोजक मोहित, राहुल और अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल का मैच एसएसपी इलेवन और मुन्ना इलेवन की टीमों के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरा फाइनल मैच क्रिकेट लवर बिलावर और पीएसपीसीएल जालंधर की टीमों के बीच होगा। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे सेमीफाइनल में विजेता रहने वाली टीमों का फाइनल मैच शनिवार चार मई को खेला जाएगा। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को डेढ़ लाख रुपये की राशि नकद पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी वहीं उपविजेता को एक लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज, गेंदबाज और क्षेत्र रक्षण करने वाले खिलाड़ियों को भी इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें