फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सागर पहलवान ने बड़ी और सुक्खा पहलवान ने छोटी माली जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरी। शहीदी छिंज मेला कमेटी नगरी की ओर से नगरी में 11वें शहीदी छिंज मेले का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल समेत अन्य राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। मेले में भाजपा नेता निगेश सरमाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छिंज मेले का शुभारंभ करवाते हुए पहलवानों को रूबरू करवाया। इसमें सागर पहलवान ने बड़ी और सुक्खा पहलवान ने छोटी माली जीती। शहीदी छिंज मेले में कमेटी की तरफ से छोटे-बड़े कुल 70 मुकाबले करवाए गए। इसमें अलग-अलग क्षेत्र से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। मेले में आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अर्पण वर्मा ने खेल की गरिमा को देखते हुए मुकाबले करवाने का आह्वान किया। मेले के दौरान बड़ी माली का मुकाबला जम्मू के बाबू पहलवान और गुरदासपुर के सागर पहलवान के बीच खेला गया। इसमें जम्मू के बाबू पहलवान को पटखनी देते हुए गुरदासपुर के सागर पहलवान ने बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया। वहीं छोटी माली के मुकाबले में कठुआ के माही चक के सोनू पहलवान और हिमाचल के सुक्खा पहलवान आमने सामने हुए। इसमें हिमाचल के सुक्खा पहलवान ने मुकाबला अपने नाम किया। वहीं मेले में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा नेता निगेश सरमाल ने बड़ी माली के विजेता सागर पहलवान को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और छोटे मुकाबले के विजेता सुक्खा पहलवान को 11 हजार रुपये का पुरस्कार भेंट किया। निगेश सरमाल ने बताया कि शहीदी छिंज मेला आयोजक कमेटी की ओर से हर वर्ष इस दंगल का आयोजन करवाया जाता है। इसमें क्षेत्र के शहीदों को याद करते हुए युवाओं को परंपरागत खेलों के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अर्पण वर्मा की भी सराहना की। वहीं छिंज मेले के दौरान नगरी क्षेत्र के गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें