फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हेल्थ टीम बिलावर ने सुकराला को सात रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए मैच में हेल्थ टीम बिलावर ने सुकराला की टीम को सात रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

हेल्थ टीम बिलावर के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और प्रतिद्वंद्वी टीम को क्षेत्ररक्षण करने को कहा। निर्धारित 20 ओवर के मैच में हेल्थ क्लब बिलावर की टीम ने आठ विकेट गंवाकर 158 रन बनाए। हेल्थ टीम बिलावर के बल्लेबाज उपदेश ने 51 गेंद पर 78 रन बनाए। वहीं सुकराला के गेंदबाज रोहित ने तीन, हेमा कांत ने एक और विक्रम ने एक विकेट लिया। निर्धारित 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुकराला की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास किया लेकिन 20 ओवर में सुकराला की टीम आठ विकेट गंवाकर केवल 151 रन ही बना सकी। हेल्थ टीम बिलावर ने सात रन से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हेल्थ टीम बिलावर के बल्लेबाज उपदेश को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को प्लासी क्रिकेट क्लब और रामकोट की टीमों के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें