फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गढ़ मालती की टीम ने मांडली को सात रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में गढ़ मालती की टीम ने मांडली की टीम को सात रनों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

निर्धारित 20 ओवर के मैच में गढ़ मालती की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और प्रतिद्वंद्वी टीम को क्षेत्ररक्षण करने को कहा। पहले बल्लेबाजी करनी उतरी गढ़ मालती की टीम ने छह विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। गढ़ मालती के बल्लेबाज अश्वनी ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मांडली की टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास किया लेकिन 20वें ओवर में टीम 139 रन बनाकर सिमट गई। गढ़ मालती की टीम ने सात रन से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। गढ़ मालती के खिलाड़ी अश्विनी ने 28 रन बनाए और तीन विकेट चटकाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें