फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बीनिया पहलवान ने निर्विरोध जीता पमवाल दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी तहसील की गूंद पंचायत के पमवाल गांव में आयोजित वार्षिक दंगल की बड़ी माली का मुकाबला किसी भी प्रतिद्वंदी के सामने न आने से बीनिया पहलवान के नाम हो गया है।
विज्ञापन

21 हजार के इनाम वाली माली का निर्विरोध फैसला हो जाने से दंगल का मुकाबला देखने आए दर्शकों को काफी निराश हुई, जबकि वीरवार की देर शाम तक चले दंगल में छोटी माली का मुकाबला तेगू गुज्जर और मुख्तियार पहलवान के बीच हुआ। इसमें मुख्तियार पहलवान ने तेगू को पटकनी देते हुए 15 हजार के इनाम वाली माली का मुकाबला अपने नाम कर लिया है।

स्थानीय युवाओं की ओर से करवाए जाने वाले इस आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में दंगल प्रेमियों की उमड़ी रही। दोपहर बाद शुरू हुए इस आयोजन के शुरूआत में स्थानीय पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। जैसे-जैसे शाम ढली तो पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आए पहलवान भी अखाड़े में उतर गए। ढोल की थाप पर देर शाम तक चले इस पूरे आयोजन में 100 के करीब मुकाबले हुए। इसका वहां मौजूद लोगों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन


दंगल के अंत में वहां मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने छोटी और बड़ी माली के विजेताओं और उपविजेताओं को इनाम की राशि वितरित करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने गांव के युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ी को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ बनाने वाले खेल की ओर आकर्षित करेगी। इससे वे हमारे समाज में बढ़ रहे नशे की बुराई से बच पाएंगे। इस मौके पर आयोजन कमेटी के आशू गुज्जर, विजय कुमार पंडोरिया, सुक्खा सिंह पंडोरिया, रामदास, जोगिंदर टिंडा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें