संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। फिंतर गांव में 11 जून को वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व सरपंच रवि कुमार शर्मा ने बताया कि दंगल में जम्मू-कश्मीर के पहलवानों के साथ-साथ अन्य राज्यों के पहलवान बाल युद्ध का प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे फिंतर गांव के खेल मैदान में दंगल की शुरुआत होगी, जो शाम 7:00 बजे तक जारी रहेगा। दंगल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की 60 कुश्तियां करवाई जाएंगी। बड़ी माली के विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।