कठुआ। युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर करवाई जा रही अंतर स्कूल जोनल स्तरीय टूर्नामेंट अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में टूर्नामेंट के तहत लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, जंगलोट ने पहला, जबकि सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल कठुआ ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, जंगलोट ने पहला और स्प्रिंग डेल्स स्कूल कठुआ ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
जोनल फिजिकल ऑफिसर सुचित्रा मेहता ने बताया कि सप्ताह भर तक कठुआ जोन में चली अंतर स्कूल खेल गतिविधियों में सरकारी और निजी स्कूलों के 2770 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया है। इनके बीच अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए हैं। इन खेल गतिविधियों के माध्यम से उन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो जोन की टीम का हिस्सा बनेंगे।