कठुआ। युवा सेवाएं और खेल विभाग की ओर से कठुआ जोन की अंतर स्कूल खेल गतिविधियों का आयोजन जारी है। बुधवार को अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग लड़कों के एथलेटिक्स मुकाबले करवाए गए, जबकि इसी आयु वर्ग में लड़कियों की बैडमिटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लॉन्ग जंप का फाइनल मुकाबला गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चक शेखां के नाम रहा।
जोनल फिजिकल ऑफिसर सुचित्रा मेहता और जोन कठुआ के फील्ड स्टाफ की समग्र देखरेख में बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ और स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित होने वाली गतिविधि में लगभग 275 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए एथलेटिक्स मुकाबले के दौरान लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में लॉन्ग जंप का फाइनल मुकाबला गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चक शेखां के नाम रहा। इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान इंडियन पब्लिक स्कूल कठुआ और तीसरा स्थान गवर्नमेंट हाई स्कूल खोख्याल ने प्राप्त किया। वहीं इसी प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में पहला स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट को मिला, जबकि दूसरा स्थान गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल और तीसरा स्थान गवर्नमेंट हाई स्कूल जराई के नाम रहा। हाई जंप का अंडर-14 फाइनल मुकाबला गवर्नमेंट हाई स्कूल खोख्याल के नाम रहा, जबकि दूसरा स्थान मिडिल स्कूल परोल ने हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग में हाई जंप में पहला स्थान सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल कठुआ और दूसरा स्थान मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के नाम रहा। शॉट पुट का अंडर-14 मुकाबले में पहला स्थान गवर्नमेंट हायर हाई स्कूल खोख्याल के नाम रहा। दूसरा स्थान गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सैंपर सपलां और तीसरा स्थान गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चक दराब खान के नाम रहा। अंडर-17 शॉटपुट में पहला स्थान गवर्नमेंट हाई स्कूल लच्छीपुर के नाम रहा, जबकि दूसरा स्थान गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ और तीसरा स्थान गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा के नाम रहा। डिस्कस थ्रो में अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले में पहला स्थान गवर्नमेंट हाई स्कूल खोख्याल के नाम रहा। दूसरा स्थान गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कालीबाड़ी और तीसरा स्थान गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सैदपुर के नाम रहा। अंडर-17 डिस्कस थ्रो में पहला स्थान गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल कठुआ को मिला, जबकि दूसरा स्थान गवर्नमेंट हाई स्कूल लोगेट और तीसरा स्थान गवर्नमेंट हाई स्कूल खोख्याल के नाम रहा। जैवलिन थ्रो में अंडर-17 आयु वर्ग का मुकाबला गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ ने अपने नाम किया, जबकि आर्मी पर पब्लिक स्कूल जंगलोट ने दूसरा और गवर्नमेंट हाई स्कूल भेड़ बालोड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर की रेस में पहला स्थान सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल ने हासिल किया, जबकि दूसरा स्थान गवर्नमेंट हाई स्कूल जराई और तीसरा स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट के नाम रहा। 200 मीटर रेस में पहला स्थान गवर्नमेंट हाई स्कूल लच्छीपुर, दूसरा स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट और तीसरा स्थान गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल के नाम रहा। 400 मीटर की दौड़ में पहला स्थान सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल कठुआ, दूसरा स्थान गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा और तीसरा स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट ने हासिल किया है।