फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री ने ली परेड की सलामी

विज्ञापन
कठुआ में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तिरंगे को सलाम करते मुख्य अति​थि मंत्री सतीश शर्मा
विज्ञापन
- जिला खेल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 76वां गणतंत्र दिवस जिले भर में देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला खेल स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, परिवहन, युवा सेवा और खेल मंत्री सतीश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराया।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने पुलिस, अर्धसैनिक बलों, वन सुरक्षा बल, कॉलेज और स्कूली छात्रों की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारत की समृद्ध विरासत को उजागर किया। जबकि स्कूली बैंड दस्ते समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। समारोह में मंत्री शर्मा ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से दिए गए बलिदानों के उत्सव के रूप में इंगित किया।
विज्ञापन

कहा कि आज के दिन 1950 को भारत ने न्याय, बंधुत्व और समानता पर आधारित समाज का निर्माण करने की यात्रा की शुरूआत की थी। सात दशकों से लंबी यात्रा राष्ट्र की समावेशी विचारधारा, राष्ट्रीय एकता और गतिशीलता की प्रमाण है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने जनरल जोरावर सिंह, ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह और अन्य बहादुरों की वीरता को भी याद किया। कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत दुनिया कि सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर सरकार की समावेशी विकास और सुशासन के लिए सरकार की मुख्य स्कीमों पर प्रकाश डाला। कहा कि समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) के तहत कृषि उत्पादकता को बढ़ाने आर ग्रामीण आजीविका में सुधार के लिए सरकार की ओर पांच सालों के आवंटित पांच हजार करोड़ राशि जारी की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को सुधारने के लिए प्रदेश भर में 24 लाख 79 हजार परिवार और 98 लाख 42 हजार लाभार्थी शामिल किए गए हैं। सुरक्षित यातायात के लिए ग्रामीण इलाकों में नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं।
माता वैष्णो देवी और शाहदरा शरीफ जैसे धार्मिक स्थलों तक सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। पीएमएवाई 2.0 के तहत, सभी छूटे लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने अगले पांच वर्षों में 1.37 लाख उद्यम बनाने के साथ 4.25 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

इसके लिए 1830 करोड़ का बजट भी तैयार किया गया है। जिसमें औद्योगिक एस्टेट का विकास, स्टार्टअप का समर्थन और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना आदि शामिल है। समारोह में कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण, जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया, हीरानगर के विधायक विजय शर्मा समेत डीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, डीसी और एसएसपी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और आम लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें