कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से शिक्षा जोन लखनपुर में करवाई जा रही खेल प्रतियोगिताओं में चौथे दिन अंडर-14 और 17 के फुटबॉल व बैडमिंटन के मुकाबले करवाए गए। खरोट हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रतियोगिता में जोन के 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 लड़कियों के बैडमिंटन मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी कामिनी, रितिका देवी, लक्ष्मी देवी, सोनाली सलारिया, सिमरन शर्मा और रोहिणी जसरोटिया का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। अंडर-14 में जीवंतिका, प्रवीन कुमारी, नैंसी, इवामी, निर्मला देवी और अंजना देवी का चयन भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। अंडर-17 लड़कों के बैडमिंटन मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर क्रिश खजूरिया, राहुल चौधरी, विनायक, ललित सिंह, गौतम और सक्षम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। अंडर-14 में वरुण सलारिया, नीतीश कुमार, अतुल सलारिया, भारत भूषण और हरित शर्मा जिला स्तरीय प्रतियोगिता खेलेंगे। फुटबॉल में अंडर-14 व 17 लड़कों के मुकाबले में 14-14 खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। लड़कियों में 13 खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। कठुआ जोन में एथलेटिक्स के मुकाबले में 236 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी ने बताया कि पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।